बिल गेट्स ने छुट्टियां कैंसिल की: बोले- सबसे बुरे दौर की तरफ बढ़ रही दुनिया, ये चेतावनी दी

author-image
एडिट
New Update
बिल गेट्स ने छुट्टियां कैंसिल की: बोले- सबसे बुरे दौर की तरफ बढ़ रही दुनिया, ये चेतावनी दी

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स (Bill Gates on omicron varriant) ने चेतावनी दी है। गेट्स ने कहा कि ओमीक्रॉन वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, लोग अब महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकते हैं। हम सभी के घर पर ओमिक्रॉन दस्तक देने वाला है। मैंने अपनी छुट्टियों की कैंसिल (Bill Gates holiday cancel) कर दी है, क्योंकि उनके करीबी दोस्त तेजी से कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

गेट्स ने ये चेतावनी दी

— Bill Gates (@BillGates) December 21, 2021

उन्होंने 21 दिसंबर को लगातार तीन ट्वीट करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। दूसरे वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन बेहद तेजी से फैल रहा है। दुनिया के हर देश में जल्द ही ये पहुंच जाएगा। बस जब ऐसा लग रहा था कि जीवन सामान्य हो जाएगा, तब हम महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश करने वाले हैं।

दुनिया हमेशा ऐसी नहीं रहेगी- बिल

गेट्स ने आगे कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि ओमिक्रॉन आपको कितना बीमार बना सकता है। हमें इसे गंभीरता से लेना होगा, जब तक कि हमें इसके बारे में ज्यादा पता नहीं चल जाता। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि दुनिया हमेशा ऐसी नहीं रहेगी। एक दिन महामारी खत्म होगी। ओमिक्रॉन भले ही बेहद तेजी से आगे बढ़ता है। लेकिन किसी देश में फैलने के बाद संक्रमण की लहर 3 महीने से भी कम समय में खत्म हो जाती है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Bill Gates holiday cancel Bill Gates on omicron variant
Advertisment